फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोहगीबरवा में ग्रामीणों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के सोहगीबरवा गांव में ग्रामीणों की भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इन लोगों ने जिम्मेदारों को चेताया कि जब तक उनकी मांग पूरा नहीं होगी, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


सोहगीबरवा गांव में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण नरसिंह ने कहा कि गांव स्थित आराजी संख्या 572 से लेकर 579 और 581 पर वह काबिज थे। जिसका मुकदमा वन विभाग से चला रहा था। इसी बीच गोरखपुर के रहने वाला एक व्यक्ति उनका पक्ष बनकर मुकदमा का पैरवी करने लगा। कुछ समय बीतने के बाद उक्त व्यक्ति ने जमीन अपने नाम से करवा ली। इतना ही नहीं तहसीलदार कोर्ट में चल रहे मुकदमे को भी अपने पक्ष में करा लिया गया है।
ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाई जाए। इस अवसर पर ग्रामीण रामगती, रोहित, आशा, हेवंती, गुड्डी, सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें