ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से अवैध तरीके से नेपाल में पटाखा ले जाते समय नेपाल एपीएफ पुलिस ने पकड़ लिया जिसे नष्ट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सीमा क्षेत्र से झरही नदी बंधे के रास्ते तस्कर भारी मात्रा में पटाखा नेपाल सीमा में लेकर प्रवेश किए तो नेपाल सुरक्षा एजेंसियों को देख तस्कर पटाखा फेंककर भाग निकले। नेपाल नवलपरासी जिले के हरपुर डीएसपी विष्णु अधिकारी ने बताया की सरावल वार्ड नंबर 7 बुडंतवापुर के पास भारत से तस्करी कर लाया गया एक लाख साठ हजार रुपये का पटाखा को पकड़ा गया था जिसे नष्ट कर दिया गया। संवाद