फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट कर गिरा हाईटेंशन तार, पांच की मौत

विज्ञापन
रेंदा थाना क्षेत्र के पिचरुखी गांव में घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, चपेट में आने से महिला समेत पांच की मौत
विज्ञापन

महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिचरूखी के हड़हवा टोले में सोमवार की शाम हाईटेंशन तार के खेत में टूटकर गिरने से रोपाई कर रही एक महिला समेत पांच लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से कई लोगों के झुलसने की भी सूचना है। घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी रहा।
पिचरूखी के हड़हवा टोला निवासी रमाशंकर के खेत में सोमवार की सायं साढ़े पांच बजे गांव की कुछ लड़कियां और महिलाएं रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूटकर लोहे के पोल से सट गया। तार के सतह के संपर्क में आने से खेत में करंट का प्रवाह होने लगा। इसकी चपेट में आने से सुभावती (55) पत्नी प्रहलाद, राधिका (15) पुत्री राजेंद्र, ममता (20), वंदनी (20) पुत्री रामनयन और सोनी (20) पुत्री रामचंदर की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंचे कई लोग करेंट से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा व अन्य थानों की पुलिस ने कर्मचारियों से बात कर विद्युत आपूर्ति ठप कराई। इसके बाद शवों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने शवों को धानी-फरेंदा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जाम की सूचना मिलने पर एसपी रोहित सिंह सजवान, एसडीएम आरबी सिंह समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों को मनाने का प्रयास चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें