फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे लगवाएं वैक्सीन, जब उपलब्ध नहीं स्लाट

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोविड टीका लगवाने के ​​लए बारी आने का इंतजार करते लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
कैसे लगवाएं वैक्सीन, जब उपलब्ध नहीं स्लाट
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद तीन-तीन दिनों तक स्लाट न मिलने के कारण लोगों में मायूसी है। रजिस्ट्रेशन व स्लाट बुकिंग की जटिल होती प्रक्रिया से टीकाकरण के प्रति लोगों का मोह धीरे-धीरे भंग होता जा रहा है।
शनिवार को जिला अस्पताल में लोगों को टीका लगाया गया। सदर सीएचसी परिसर में शिक्षकों के लिए विशेष कैंप लगा। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि 2277 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के आशीष अग्रहरि ने कहा कि टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन अब तक स्लाट खाली नहीं मिल सका है। उनका कहना है कि यदि नगर में दो से तीन स्थानों पर टीकाकरण केंद्र होते तो सभी को आसानी से स्लाट उपलब्ध हो जाता।
शास्त्रीनगर वार्ड निवासी गौतम कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व ही रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन अब तक स्लाट उपलब्ध नहीं हो सका है।
चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित राव गौतम का कहना है कि रजिस्ट्रेशन अधिक होने के कारण स्लाट की उपलब्धता में समस्या आ रही है। निचलौल प्रतिनिधि के अनुुसार जर्नलिस्टस प्रेस क्लब के तत्वावधान में शनिवार को सीएचसी परिसर में शिविर लगाकर क्षेत्र के पत्रकारों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार उपाध्याय व प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।
‘जांच व टीकाकरण पर जोर दें जिम्मेदार अधिकारी’
महराजगंज। जिले में कोरोना की जांच व टीकाकरण को बढ़ाने पर जोर दिया जाए। ऐसा कर जहां संक्रमण को रोका जा सकता है वहीं मुश्किलों को भी कम किया जा सकता है। ब्लॉकवार प्रतिदिन कम से कम तीन शिविर आयोजित कर जांच व टीकाकरण का कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

ये बातें डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कोविड के नियंत्रण को लेकर आयोजित बैठक में सीएमओ को निर्देशित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के शिक्षक भी टीकाकरण कराने में सहयोग प्रदान करें, जिससे कि कोरोना को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त हो सके। समीक्षा में यह पाया गया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के टीकाकरण में परतावल, फरेंदा, नौतनवा व घुघली की स्थिति अत्यंत निराशाजनक है, जिस पर उन्होंने जिम्मेदारों को और मेहनत व पूरी तत्परता के साथ मेहनत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जागरुकता की दिशा में एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड निगरानी समितियों से बेहतर कार्य कर रहे हैं। इन्हें और प्रोत्साहित करने का कार्य हो। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, अपर एसडीएम अविनाश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बीएसए ओमप्रकाश यादव, डीपीआरओ केबी वर्मा, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें