फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्टेडियम में भरा पानी कैसे खेलें खिलाड़ी

Wed, 10 Jul 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल भराव ने खिलाड़ियों के लिए समस्या उत्पन्न कर दी है। जल निकासी की ठीक व्यवस्था न होने के कारण खिलाड़ी परेशान हैं। उनकाे अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर जिम्मेदार बेखबर हैं। वहीं दूसरी ओर परिसर में बना शेड भी गिर गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश का असर यह है कि स्टेडियम परिसर में जलभराव हो गया है। रोजाना अभ्यास करने में खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। गेट से ही जलभराव हो गया है। परिसर में भी यही हाल है। फुटबॉल के खिलाड़ी अभिनव गुप्ता ने बताया कि स्डेडियम परिसर में जलभराव दूर करने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। अगर चार बारिश हो जाती है, समस्या होने लगती है।
वॉलीबॉल विनय शर्मा ने बताया कि बीते चार दिन से स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए नहीं मिल रहा है। खिलाड़ियों की समस्याओं पर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। हॉकी करन विश्वकर्मा ने बताया कि बरसात में हर साल समस्या होती है, लेकिन इसके समाधान के लिए कोई स्थाई काम नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जलभराव दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें