फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑनलाइन हाजिरी स्वीकार नहीं, पहले व्यवस्था में हो सुधार

Wed, 10 Jul 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं। मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉकवार बैठक कर आंदोलन की रुपरेखा तय की। सभी शिक्षक नेताओं ने कहा कि पहले व्यवस्था में सुधार किया जाए, इसके बाद ऑनलाइन हाजिरी को लागू किया जाए। शिक्षक काली पट्टी बांधकर काम करते हुए विरोध प्रकट कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यसमिति एवं संघर्ष समिति ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर परिसर में संगठन की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि प्रांतीय संगठन के निर्देश पर कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें शिक्षकों की विभिन्न मांगों के समर्थन में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सहमति देना है और उसके आधार पर एक प्रस्ताव बना कर जिला संगठन को प्रेषित करना है। 12 जुलाई को ब्लॉक के शिक्षकों की सहमति प्राप्त करने के लिए बैठक बुलाना है।
सदर ब्लॉक मंत्री अखिलेश पाठक ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी का आदेश अव्यवहारिक है। सरकार को चाहिए की पहले वह विद्यालयों की व्यवस्था सही करे, शिक्षकों की सभी आवश्यक मांगे पूरी करे। ऑनलाइन हाजिरी का सभी शिक्षक पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे।
विज्ञापन

तहसील प्रभारी डाॅ. सुधाकर राय ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी का आदेश विभाग तत्काल वापस ले नहीं तो प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल पटेल, उस्मान गनी निजामी, कृष्णदेव, संजय वर्मा, वेद त्रिपाठी, निमिषा सिंह, शशिकला, सिंधु द्विवेदी, मिलु मिश्र, रामबचन, अमरेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर मौजूद रहे।

शासनादेश वापस होने तक जारी रहेगा संघर्ष
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाॅक इकाई पनियरा की बैठक मंगलवार को ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश शाही की अध्यक्षता में कंपोजिट विद्यालय पनियरा में हुई। ब्लाॅक अध्यक्ष शाही ने कहा कि जब तक शिक्षकों की सभी मांगें और विद्यालयों को सारी सुविधाएं मुहैया नहीं करा दी जाती हैं तब तक ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जारी रहेगा। ब्लाॅक मंत्री राजेश यादव ने कहा कि सभी शिक्षक इस काले कानून एवं शासनादेश के वापस नहीं लिए जाने तक संघर्ष करते रहेंगे। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राजेश्वर प्रजापति, बनारसी प्रसाद, दिनेश सिंह, फूलचंद मौजूद रहे।

बीआरसी पर प्रदर्शन की तैयारी
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई घुघली की बैठक बीआरसी घुघली में हुई। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद गुप्त ने कहा कि 12 जुलाई को ब्लॉक के सभी शिक्षक दो बजे बीआरसी पर बैठक कर डिजिटल उपस्थिति के प्रदर्शन करेंगे। रजिस्टर पर अपनी असहमति दर्ज करेंगे। मंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि बिना उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश एवं अर्द्ध आकस्मिक अवकाश के डिजिटल उपस्थिति कत्तई स्वीकार नहीं की जाएगी।
मिठौरा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में बीआरसी मिठौरा पर आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न मांगों के समर्थन में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में एक सहमति देना है। संरक्षक बालमुकुंद पाठक ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी का आदेश अव्यवहारिक है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी का आदेश विभाग तत्काल वापस ले नहीं तो हम सभी संगठन प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें