फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कम मानदेय से नहीं चल रही गृहस्थी’

Sat, 11 Nov 2017 12:12 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
‘कम मानदेय से नहीं चल रही गृहस्थी’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मानदेय में वृद्धि सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी सदर ब्लॉक परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है। उनका कहना था कि कम मानदेय में गृहस्थी चलाने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
धरनास्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि भाजपा विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में विफल साबित हो रही है। भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि सरकार बनने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा दिया जाएगा लेकिन सरकार बने छह माह से अधिक समय बीत गए और अब तक मानदेय में वृद्धि की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की मांगों के प्रति के कोई सार्थक कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने आंगनबाड़ी संघ को श्रम कानून के तहत मान्यता देेने, 15 दिन का चिकित्सकीय अवकाश प्रदान करने आदि की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर मीरा गुप्ता, पुनीता देवी, मेवाती, सरोज देवी, नूरी पांडेय, अनीता, रामकुमारी मिश्रा, तेरसी देवी, कुमुद कामिनी, चंद्रावती देवी, उषा पांडेय, चंद्रकला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें