फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आम का पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

Sat, 26 Sep 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर टोला पोखरहवा में शुक्रवार को भारी बरसात में एक आम का पेड़ मकान पर गिरने से मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । गनीमत रहा कि घटना के समय मकान में कोई था नहीं। भारी बरसात में जर्जर मकान गिरने के भय से पहले ही दूसरे घर में चले गए थे ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर टोला पोखरहवा निवासी राजू का मकान जर्जर अवस्था में था । बरसात होने से मकान गिरने के भय से राजू परिवार के साथ गांव में स्थित दूसरे टोले पर अपने पट्टीदार के घर चले गए थे । शुक्रवार को हो रही बारिश के दौरान मकान के पास मौजूद एक विशाल आम का पेड़ मकान पर गिरने से मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । पेड़ गिरने के समय मकान में कोई था नहीं जिससे बड़ी घटना होने से बच गई । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम अचल यादव उर्फ दरोगा ने बताया कि राजू के मकान पर विशाल आम का पेड़ गिरने से मकान पूरी तरह धराशायी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें