फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal News: भूकंप के झटके से मकान गिरा, छह की मौत, पांच घायल

Thu, 10 Nov 2022 03:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : ANI
विज्ञापन

महराजगंज जिले के पश्चिमी नेपाल के डोती जिले में बुधवार को 6.6 तीव्रता के भूकंप में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। कई मकान गिर गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और नेपाल सेना के जवान राहत बचाव में जुटे हैं।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि लोगों की मौत मकानों के मलबे में दबने से हुई। घरों से मलबा हटाने और प्रभावित लोगों के प्रबंधन के लिए नेपाली सेना की एक टीम को तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुरानी मिट्टी के घर नष्ट हो गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अनुसार, रात 2:12 बजे 6.6 तीव्रता का भूकंप आया और इसका केंद्र डोटी स्थित खाप्ताद राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में था। भूकंप मापन केंद्र ने बताया कि 5.7 तीव्रता के भूकंप ने दिपायल को रात 9:07 बजे भूकंप का केंद्र बनाया। उसके बाद भी बार-बार झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके बजहंग, कैलाली, कंचनपुर, बांके, रुकुम पश्चिम में भी महसूस किए गए।

पुलिस उपाधीक्षक भोला भट्टा ने बताया कि डोटी के पूर्वी चौकी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 3 गरागांव में भूकंप से 6 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी चौकी ग्रामीण नगर पालिका-3 थडानगांव के भगवती बोहरा, सीता बोहरा, हरक बोहरा, प्रेम बोहरा, तुलसी बोहरा और धनसारी बोहरा के नाम शामिल हैं। जबकि पांच लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल लाया गया है। बचाव के लिए नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस, नेपाली सेना की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। स्थानीय लोगों सहित एक टीम बचाव कार्य कर रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोग खुले स्थानों में बैठने को मजबूर
डोती शिक्षक मिनराज ओझा के अनुसार, अधिकांश स्थानीय लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दल बहादुर देउबा ने बताया कि भूकंप के कारण सयाल ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। वहीं, बाझांग में भूकंप के बाद स्थानीय लोग खुले स्थानों में बैठे हैं। खप्तड़चना-5 की रहने वाली लक्ष्मी देवी जोशी ने कहा कि पूरे गांव के लोग आग जलाकर बाहर बैठ गए। मुख्यालय चैनपुर के लोग भी खुले चौक पर एकत्र हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें