आग लगने के बाद गांव के लोगों में मची चीख पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के रेंगहिया गांव में रविवार को रात शादी के दौरान जश्न में पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी बीच पटाखे से निकली चिंगारी से एक घर में आग लग गई, जिससे सामान, नकदी और बाइक जलकर राख हो गए।
रेंगहिया निवासी हरिलाल ने बताया कि रविवार रात करीब 8.30 बजे निचलौल क्षेत्र के रेंगहिया में एक शादी में पहुंचे बारातियों की ओर से पटाखे छोड़े जा रहे थे। इस दौरान एक घर में आग पकड़ ली। शोर मचाने पर जुटे लोगों और शीतलापुर पुलिस चौकी के कर्मियों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। पीड़ित बैजनाथ ने कहा कि आग से बाइक, कपड़ा, अनाज बर्तन व नकदी समेत लाखों के सामान जल गए।
अग्निपीड़ित ने बताया कि घर पर भतीजी की सगाई 27 अप्रैल को होनी थी। इसको लेकर घर पर सामान और नकदी रखी गई थी। रविवार को गांव में बारात आई थी। जिसमें पटाखा छोड़ा जा रहा था। पटाखे की एक चिंगारी सब कुछ जलकर खत्म कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
-
सिवान में डंठल जलने से गांव के लोग भयभीत
चौक बाजार। दरहटा, ओबरी, सोहगौरा, पिपरिहा गुरुगोविंद राय, रुदलापुर में आग ने तांडव मचाया। रविवार सुबह नौ बजे क्षेत्र के सुंदरपुर सिवान से आग की लपटें शुरू हुईं जो देखते ही देखते सोनाड़ी खास से थाने के बगल से ओबरी तक पहुंच गई। गनीमत यह रही कि लोगों के सूझ बूझ से बस्ती में आग नहीं पहुंच सकी। वार्ड नंबर दो में बनी एक झोपड़ी को आग ने नहीं बचाया जा सका, लेकिन कुछ नुकसान होने की खबर नहीं है। अग्निशमन, पुलिस व ग्रामीणों के प्रयास से शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। महेशपुर के दक्षिण से शुरू हुई आग की लपटों ने खेत में पड़ी डंठल को जलाते हुए दरहटा तक आ गई। वहीं रुदलापुर में भी अज्ञात कारणों से आग लगी, लेकिन लोगों ने अथक प्रयास से आग बेकाबू नहीं हो सकी। संवाद