निचलौल। बरगदवा थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर पर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर भारत से तस्करी कर नेपाल भेजी जा रही गेहूं और टाइल्स के साथ चार साइकिलें बरामद की है। जबकि तस्कर सामान छोड़ मौके से भाग गए। टीम ने बरामद गेहूं, टाइल्स, साइकिल की खेप को निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया है। निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की टीम मुखबिर की सूचना पर बरगदवा थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 508/3 बॉर्डर से सटे बरगदवा गांव के पास भारत से तस्करी कर नेपाल भेजी जा रही 15 बोरी गेहूं, छह पेटी टाइल्स तथा चार साइकिलें बरामद कर लिया। बरामद गेहूं चावल साइकिल की खेप कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद