फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बलिया नाले पर बने ध्वस्त पुल के निर्माण की जगी आस

Fri, 03 Jan 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पकड़ी चौराहे से खुटहा मार्ग बलिया नाले पर स्थित ध्वस्त पुल के निर्माण की उम्मीद जगी है। निर्माण के लिए विभाग की ओर से किए गए पत्राचार पर शासन ने गंभीरता दिखाई है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर बजट जारी हो जाएगा। पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए सात किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पकड़ी चौराहा खुटहा पनियरा मार्ग पर स्थित मेडिकल कॉलेज से आगे बलिया नाले पर बना पुल करीब तीन साल से ध्वस्त है। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण पनियरा क्षेत्र के लगभग 36 गांव के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए सात किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। इससे लोगों समय के साथ धन की भी बर्बादी होती है, जबकि प्रांतीय लोक निर्माण खंड विभाग ने पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 58 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर स्वीकृति के लिए ढाई वर्ष पूर्व भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें