फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन का मानदेय रोका, बीआरसी के कर्मियों का वेतन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन का मानदेय रोका, बीआरसी के कर्मियों का वेतन बाधित
विज्ञापन

महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने सोमवार को धानी व फरेंदा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों व बीआरसी धानी का निरीक्षण किया। विद्यालय में अनुपस्थित पाए जाने पर दो अनुदेशक व एक शिक्षामित्र का मानदेय रोका, वहीं बीआरसी धानी मेें किसी के अनुपस्थित न रहने पर सभी कर्मियों के वेतन व मानदेय को अगले आदेश तक रोक दिया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलसड़ के निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र प्रतिभा सिंह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं, जिस पर उनका एक दिन का मानदेय रोका गया। प्राथमिक विद्यालय धानी प्रथम में दो शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर तथा शेष मौजूद पाए गए। बीआरसी धानी में सभी कर्मी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले, जिस पर सभी का वेतन व मानदेय अगले आदेश तक रोक दिया गया।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महदेवा के निरीक्षण में अनुदेशक प्रवीण कुमार व सूर्य प्रसाद नागर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उनका भी एक दिन का मानदेय रोका गया। विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी तत्परता के साथ शिक्षक कार्य को करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बिना मान्यता संचालित मिले तीन निजी विद्यालय, नोटिस जारी
बीएसए के निरीक्षण में धानी क्षेत्र के सिकुड़ा बाजार में चलने वाला सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, धानी गांव में चलने वाला आरएसटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल तथा धानी बाजार में चलने वाला लक्ष्मी मेमोरियल कांवेंट स्कूल बिना मान्यता के चलता मिला, जिस पर उनके संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें