फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन

परतावल। नगर पंचायत परतावल में महराजगंज रोड पर बाइक एजेंसी के आगे एनएच 730 पर सुबह टहल रहा युवक घर के सामने ही एक वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अयूब अहमद (21) के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि अयूब रोजाना सुबह टहलता था। वह एक सप्ताह पहले ही दिल्ली से घर आया था। पिता बेलाल अयूब का कुछ जरूरी कागजात उसके कॉलेज में जमा करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। अभी रास्ते में सैफई के करीब पहुंचे थे कि बेटे की मौत की खबर मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह घर आ रहे हैं। चौकी प्रभारी परतावल प्रिंस कुमार ने बताया कि यह घटना भोर 2:30 बजे की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें