सिंदुरिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मिठौरा ब्रजेंद्र जायसवाल ने मंगलवार को नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 13 आंगनबाड़ी अनुपस्थित मिली। उन्होंने सभी कार्यकत्रियों का जनवरी माह का मानदेय बाधित कर दिया।
निरीक्षण के दौरान मुंडेरा कला के विभागीय भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर आगनबाड़ी कार्यकत्री सपना, अमरावती व सहायिका कमलावती केंद्र पर अनुपस्थित मिलीं। ग्राम पतरेगवां में प्राथमिक विद्यालय में संचालित तीन केंद्रों पर दो आंगनबाड़ी एवं तीन सहायिका अनुपस्थित मिलीं। ग्राम पंचायत लेदवा में आंगनबाड़ी ममता यादव व मीरा गौतम सहायिका उमा, सुंदरावती व उर्मिला अनुपस्थित मिली। अनुपस्थित आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं के जनवरी माह का मानदेय बाधित करते हुए तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।