ऑक्सीजन का स्तर सुधारने में होम्योपैथिक दवाइयां मददगार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित व्यक्तियों का आक्सीजन लेवल ज्यादातर प्रभावित हो रहा है। वहीं आक्सीजन की कमी के चलते प्रतिदिन कई मरीज दम तोड़ रहे हैं। होम्योपैथी में एस्पीडसप्रमिया क्यू दवा से आक्सीजन लेवल दुरुस्त किया जा सकता है।
होम्योपैथी के चिकित्सक डॉ. देव चंद्र कुशवाहा का कहना है कि एस्पीडसप्रमिया क्यू दवा आक्सीजन के लेवल को ठीक कर फेफड़ों को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होती है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को चलने फिरने में सांस फूलती हो या कोरोना के चलते आक्सीजन लेवल 90 तक पहुंच रहा हो तो यह दवाई उनके लिए काम की है। इसके अलावा एक अन्य दवाई वेनेडियम-6 सीएच, वेनेडियम 30 है। उन्होंने कहा कि यह दवाई भी शरीर और खून में आक्सीजन की मात्रा को दुरुस्त करती है। इस दवा की दो से तीन बूंद एक बड़ी चम्मच पानी में दिन में तीन से चार बार ली जा सकती है।
चिकित्सक के सलाह के बाद लें दवाई
आईटीम कालेज की होम्योपैथी अनुभाग की प्रवक्ता डॉ. मोनिका सिंह ने ऑक्सीजन लेवल को नियंत्रित करने के लिए होम्योपैथिक दवाओं को एलोपैथी के मुकाबले ज्यादा कारगर बताया। उनका कहना है कि इन दवाइयों को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर का परामर्श लेना जरूरी है। उनके मुताबिक कोरोना की पहली लहर में होम्योपैथी दवाइयां बहुत कारगर साबित हुई थीं। कई मरीजों ने इन दवाइयों का उपयोग किया था।