फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइक की टक्कर में होमगार्ड की मौत

Sun, 16 Mar 2025 07:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के चंदनपुर चौराहे के समीप दो बाइक की टक्कर में होमगार्ड की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर के टोला भगवतनगर निवासी महेंद्र यादव (40) फरेंदा थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। वह शनिवार की शाम को चंदनपुर चौराहे पर बाजार गए थे। जहां से घर लौट रहे थे। तभी चंदनपुर चौराहे पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देख मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल काॅलेज में भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी घर के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। होमगार्ड की तीन बेटियां व एक बेटा है। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव के अनुसार, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें