फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षकों की इस बार फीकी रहेगी होली

Fri, 22 Mar 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। होली का त्योहार एडेड स्कूल के शिक्षकों के लिए फीकी रहने वाली है। शासनादेश मिलने के बाद विभाग ऐसे स्कूल के शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करने तथा सत्यापन करने में जुटा है। इसमें कितना समय लगेगा यह विभाग नहीं बता पा रहा है। ऐसे में होली से पहले शिक्षकों के खाते में वेतन पहुंच पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए विभाग जुटा है। शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर फीड करने के बाद विभाग ने सत्यापन किया, जिसके बाद फर्जी शिक्षक पकड़े गए। विभाग इसे देखते हुए फर्जीवाड़ा रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। अब विभाग के एडेड स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का डाटा भी मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होगी। बतादें कि जिले में ऐसे स्कूलों की संख्या 45 है जिसमें कुल 250 शिक्षक शिक्षण कार्य के लिए नामित हैं।
शासन अब इन स्कूल शिक्षकों के सत्यापन में जुटते हुए फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वालों पर मानव संपदा पोर्टल के सहारे सत्यापन कार्य में जुटा है। हालांकि यह प्रक्रिया कितने दिनों में पूरी होगी यह विभाग के जिम्मेदार भी नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन यह तय है कि होली तक वेतन मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

शासनादेश प्राप्त होने के बाद एडेड स्कूल के शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। डाटा अपलोड होने के बाद सत्यापन की प्रक्रिया होगी इसके बाद ही वेतन शिक्षकों के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-विश्वनाथ, वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें