फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कान में सनसनाहट, बहने की समस्या से पीड़ित आ रहे मरीज

Fri, 22 Mar 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉक्टर अनिरुद्ध।
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल की ओपीडी में नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ के पास कान में सनसनाहट, बहने की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रत्येक दिन 12 से 15 मरीज इस समस्या से पीड़ित आ रहे हैं। कान में दर्द, सूजन व बहने के मरीज को सुनने की क्षमता प्रभावित हो रही है। इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। प्रतिदिन 100 मरीज पहुंचते हैं। इसमें 12 से 15 मरीज इस समस्य से पीड़ित रहते हैं।
विज्ञापन

नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरूद्ध ने बताया कि स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया और हीमोफिलस इंफ्लुएंजा नामक जीवाणु पनपता है, जो कान के बीच में सूजन व तरल पदार्थ बनाता है। इसके अलावा धूम्रपान और मौसम में बदलाव भी कान में संक्रमण के कारण है। सर्दी में कान में दर्द, सुनने में परेशानी, सूजन और बहने की समस्या ज्यादा होती है। इस समय ऐसे मरीजों में इजाफा हुआ है। कानों को ढककर रखने, पानी न जाने देने, रुई या अन्य तरीके से साफ-सफाई न कर सूखा रखें। कान में समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
संक्रमण के लक्षण
कान में संक्रमण के कारण दर्द होना सबसे पहला लक्षण होता है। इसके अलावा कान में भारीपन महसूस होना, मवाद आना, बुखार, कान का बहना, सिरदर्द, भूख न लगना, कानों में घंटी की आवाज आना, उल्टी आना, चक्कर आना आदि लक्षण भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें