फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलीः मटकी फोड़ी, गुलाल उड़ाए

Sat, 26 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
राजीव नगर मोहल्ले में जमकर खेली गई होली। - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
होली त्योहार पर बृहस्पतिवार सुबह से ही होलिहारों की टीम सड़कों पर उतर गई। कहीं मटकी फोड़ी तो कहीं अबीर गुलाल उड़ाती मतवालों की टीम फर्राटे भरते दिखी। भोर से ही कबीरा सराररा..की आवाज गूंजती रही। शांतिपूर्ण त्योहार निपटने से पुलिस और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


 मुख्यालय के राजीव नगर, शिव नगर, अमरुतिया, शास्त्री नगर, बैकुंठपुर, लोहिया नगर, चिउरहां, पिपरदेवरा के वार्डों में बुधवार रात होलिका दहन हुआ। बृहस्पतिवार सुबह ही बच्चों, बुजुर्गों, नवयुवक रंग और गुलाल एक दूसरे को लगाना शुरू कर दिए। शाम को सक्सेना चौराहे पर होली मिलन समारोह हुआ। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। 

राजीव नगर के ऑफिसर्स कॉलोनी, हनुमानगढ़ी चौराहे और मऊपाकड़ दुर्गा मंदिर के सामने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स मुस्तैद रही। मऊपाकड़ चौराहे पर मारवाड़ी समाज की ओर से होली हुड़दंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवकों ने वार्निश लगा रखा था। एक अलग पहचान बनाते हुए नगर में भ्रमण किए। सक्सेना चौराहा, मऊपाकड़ चौराहा, हनुमानगढ़ी चौराहा, मुख्यालय चौराहे पर पुलिस फोर्स के साथ पीएसी भी मुस्तैद रही। सीओ, 100 नंबर पुलिस की गाड़ी गश्त करती दिखी। 
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक भैया फरेंदा, बजारडीह, परसाबेनी, बनकटी, महदेवा दूबे, खजुरिया कई स्थानों पर फाग गीतों के बीच युवाओं ने धमाल मचाया। लोग टोली बनाकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर गले मिले। बैंड बाजे के धुन पर लोग थिरकते नजर आए।

नौतनवा प्रतिनिधि के मुताबिक होली खेलने में नेता भी पीछे नहीं रहे। विधायक मुन्ना सिंह ने लोगों के साथ जमकर होली खेली और सभी से गले मिलकर बधाई दी। वहीं सपा नेता अमन मणि त्रिपाठी ने भी समर्थकों के साथ नगर में घूमकर लोगों के साथ होली का जश्न मनाया। पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने भी सभासदों और नगर के लोगों के साथ मिलकर होली पर्व को मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें