फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 24 फरवरी से सहालग पर होलाष्टक का ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मार्च से फिर बजेगी शहनाई, 15 से खरमास
विज्ञापन

महराजगंज। 24 फरवरी से सहालग का दौर लगभग एक सप्ताह के लिए रुक जाएगा। इसके बाद तीन से 15 मार्च तक फिर शहनाई बजेगी। इसके बाद खरमास के कारण एक माह बाद लग्न शुरू होंगे।
ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि होलाष्टक 24 फरवरी दिन मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है जो दो मार्च दोपहर तक बना रहेगा। होलाष्टक सनातन में काफी अहम क्योंकि इस दौरान मांगलिक उत्सव नहीं होते हैं। पंचांग के अनुसार, यह समय फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक होगा। इसलिए आठ दिनों तक विवाह आदि सभी शुभ कार्य निषेध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक हिरण्यकश्यप ने अपने बेटे प्रह्लाद को नाना प्रकार से शारीरिक और मानसिक यातनाएं दीं। होलाष्टक को तभी से अशुभ समय माना जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन के बाद यह समाप्त होता जिसके बाद दोबारा लग्न शुरू होगा। तीन मार्च से 15 मार्च तक अनवरत लग्न मुहूर्त हैं। फिर 15 के बाद खरमास के कारण लग्न बंद होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें