महराजगंज। प्रदेश खेल निदेशालय के सौजन्य से जूनियर स्तर पर हाॅकी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चार नवंबर तथा मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पांच नवंबर को ट्रायल जिला स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने ट्रायल में विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है। बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के चयन में सिर्फ महराजगंज जनपद के तथा मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए महराजगंज के अलावा गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर के खिलाड़ी चयनित होंगे। हाईस्कूल का प्रमाणपत्र तथा आधार कार्ड ट्रायल के पहले जमा करना होगा। संवाद