फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हॉकी के खिलाड़ियों को इस वर्ष मिलेगी बड़ी साैगात

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के हॉकी खिलाड़ियों को इस वर्ष बड़ा सौगात मिल सकता है। क्रीड़ा विभाग की तरफ से जिला स्टेडियम के एक हिस्से को एस्ट्रोटर्फ बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है। खेल निदेशालय को 30 गुणा 50 मीटर का एस्ट्रोटर्फ मैदान विकसित किए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

जनपद में क्रीड़ा विभाग की सक्रियता ने युवाओं को खेल में कैरियर बनाने की राह को आसान किया है। विभिन्न खेलों की तरफ युवा न सिर्फ रुचि ले रहे, बल्कि इसमें मंडल व राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर तमगा हासिल कर रहे। कुश्ती, ताइक्वांडो, वालीबॉल के अलावा हाकी की तरफ सिर्फ बालक ही नहीं बालिकाएं भी आगे निकली हैं। जूनियर हाकी की टीम पिछले दिनों मंडलीय उपविजेता बनकर जहां देवरिया से लौटी है वही सीनियर वर्ग की दो बेटियां राज्य स्तरीय हाकी में प्रतिभाग के लिए चयनित हुई हैं।
युवाओं की बढ़ती रुचि को हौंसला देने के कार्य में अब जनपदीय क्रीड़ा विभाग आगे आकर एस्ट्रोटर्फ सुविधा वाला ग्राउंड तैयार कराएगा। स्टेडियम के एक हिस्से में इसके निर्माण का प्रस्ताव क्रीड़ा अधिकारी ने निदेशालय प्रेषित किया है जिसमें इस विशेष ग्राउंड के साथ- साथ जरूरी लाइटिंग, गोल इंडीकेटर जैसे अत्याधुनिक प्रबंध भी ग्राउंड पर व्यवस्थित होंगे जो सिर्फ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय हाकी ग्राउंड में ही खिलाड़ी देख पाते हैं।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम के एक हिस्से में इस विशेष ग्राउंड को विकसित करने का प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया है। स्टेडियम का वह हिस्सा इसके लिए चिन्हित किया गया है जहां लगातार बारिश से पानी एकत्रित होता है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि यह हिस्सा स्ट्रोटर्फ ग्राउंड के रूप में विकसित करने से न सिर्फ पानी एकत्र होने की समस्या समाप्त होगी, बल्कि हाकी की तरफ खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें