फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा ने चुनाव जीतने की बनाई रणनीति

Sun, 29 Jan 2017 11:21 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने सिसवा विधान सभा क्षेत्र के हेवती में बैठक कर चुनाव जितने की रणनीति बनाई। हियुवा वाहिनी के पूर्व  जिलाध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह ने कहा कि सिसवा विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए सांसद योगी आदित्यनाथ ने भी आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी को जीताने के लिए क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले भर में भाजपा के उम्मीदवारों को जीताने के लिए हियुवा अपने प्रत्याशी नहीं खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि हियुवा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्यों को सिसवा विधान सभा में लगाया जा रहा है। इससे भाजपा की सीट निकाली जा सके। और यूपी में भाजपा की सरकार बन सके। हियुवा नेता कुंदन सिंह ने कहा कि मिठौरा, निचलौल, इटहिया, ठूठीबारी, कटहरी व हेवती में बैठक कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान संजय यादव, विनोद पटेल, हरिगोपाल चौधरी, सुनील रावत, गोपाल चौधरी, राजेश मौर्या, राजेश प्रजापति, अनूप पांडे, दुर्गा अग्रहरी, वासुदेव प्रजापति, रमाशंकर चौहान, विवेक पांडे, उमेश राजभर, राहुल पांडे, सुधीर पांडे, अभयमित्र पांडे, पप्पू दीक्षित, सुभाष गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें