फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फाॅरेस्ट रोड का डीएफओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर विकास खंड के सिंहपुर थरौली क्षेत्र में मोहनापुर फारेस्ट रोड का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को महराजगंज के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सुरेंद्र सुर्रे ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। उनके दौरे से ग्रामीणों में सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक मोहनापुर से सिंहपुर थरौली गांव तक वनमार्ग (जर्जर सड़क ) की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।
डीएफओ सुरेंद्र सुर्रे ने बताया कि उक्त मार्ग महराजगंज-गोरखपुर वन क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। यह गोरखपुर वन क्षेत्र में आता है। मार्ग की भौतिक स्थिति से शासन को अवगत कराया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद सकारात्मक पहल की उम्मीद है। अब ग्रामीणों की निगाहें शासन के अगले कदम पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें