महारजगंज इंटर काॅलेज में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
परीक्षार्थियों को नहीं उतारने होंगे जूते मोजे
महराजगंज। हाई स्कूल व इंटर के बोर्ड परीक्षार्थियों को इस बार परीक्षा देते समय जूते-मोजे नहीं उतरवाए जाएंगे। परीक्षा को लेकर बनी नीति में इस बात का जिक्र किया गया है कि परीक्षार्थियों की जांच परीक्षा कक्ष से पहले ही बेहतर ढंग से कर लिया जाय। जिससे परीक्षा कक्ष में परीक्षा देने के दौरान उन्हें परेशानी न हो। इसके पहले बोर्ड परीक्षा में जांच के दौरान परीक्षा कक्ष में जूते मोजे उतरवा कर जांच किया जाता था जिससे छात्रों को परेशानी होती थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2020 में होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर नई नीति बनाई है। नए नियम के मुताबिक इस बार चेकिंग के नाम पर परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों से जूते मोजे नहीं उतरवाए जाएंगे। लेकिन प्रत्येक दशा में परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहिन संपन्न कराया जाएगा। इससे कोई भी समझौता नहीं होगा। परीक्षा कक्ष से पहले ही छात्रों के जूते मोजे को उतरवाकर सघन जांच किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी पूरी लगन से परीक्षा की तैयारी करें। जिससे बोर्ड परीक्षा में उन्हें परेशान न हो।