2025 में 32वां तो 2026 में 15वां स्थान
37,057 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा, 34374 उत्तीर्ण
महराजगंज। बहुप्रतीक्षित यूपी बोर्ड का परिणाम बृहस्पतिवार की शाम यूपी बोर्ड प्रयागराज से घोषित हुआ। जनपद विद्यार्थी इस बार भी हाईस्कूल में पिछली बार की तरह टॉप टेन में जगह नहीं बना पाए। हालांकि जनपद में टॉप टेन अंक प्राप्त करने वालों में पहले, आठवें और नौवें पायदान पर दो मेधावी काबिज हुए हैं। जनपद में हाईस्कूल के 92.73 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है।
हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार 37,057 शामिल हुए जिसमें 34374 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। हाईस्कूल के प्रदर्शन में इस बार जबरदस्त सुधार हुआ है। प्रदेश स्तर पर पिछली बार बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले में जनपद को 32वां स्थान हासिल हुआ था। इस बार जनपद ने 15वां स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में वर्ष 2025 की तुलना में इस बार पिछली बार की तुलना में 0.31 फीसदी विद्यार्थी अधिक उत्तीर्ण हुए हैं। बालक वर्ग के प्रदर्शन में जहां 0.64 फीसदी अधिक परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं बालिकाओं का प्रदर्शन पिछली बार की तुलना में 0.11 फीसदी कमजोर रहा।
जनपद के टॉप टेन अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी
- परीक्षार्थी - स्कूल- अंक
- 1- विजय लक्ष्मी - दलसिंगार- 576
- 1- आयुषी चौधरी-एसएसआईसी-576
- 2- सुप्रिया-एसएनएसवीएम- 564
- 3- अनामिका-एसएनएसवीएम - 573
3- आस्था-एसएनएसवीएम- 573
- 4- दीक्षा कुशवाहा-क्षत्रसाल- 571
- 5- रितिका सिंह- दलसिंगार- 570
- 6- अदिति - क्षत्रसाल- 569
- 7- अवंतिक- दलसिंगार-568
- 8 - हाजरा खातून-रामहर्ष 567
- 8- कशिश गोंड़- रामप्यारे- 567
- 9- अनुष्का- एसएनएसवीएम-566
- 9- इंद्राणी घोष- रामप्यारे- 566
- 10- वसुधा पांडेय-रामप्यारे पांडेय-565