फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की बेवफाई से नाराज युवक ने ग्लेंडर मशीन से की गला काटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका की बेवफाई से नाराज युवक ने ग्लेंडर मशीन से की गला काटने की कोशिश
विज्ञापन

महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रेम प्रसंग की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच खूब हो रही है। हैदराबाद में काम करने गए युवक ने प्रेमिका से धोखा मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर प्रेमिका की बेवफाई का जिक्र करते हुए ग्लेंडर मशीन से खुद का गला काटने की कोशिश की। युवक के आत्महत्या की कोशिश की जानकारी मिलते ही परिवार वाले हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक युवक का क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले हैदराबाद काम करने गया था। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसकी भनक जब युवक को लगी तो प्रेमिका से संपर्क साधने की काफी कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जिससे आहत युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर ग्लेंडर मशीन से खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। लाइव वीडियो पर गला काटने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक के जानने वालों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में गला काटने से पहले युवक कह रहा है कि भाई नम्बर डाल दिया हूं। सभी लोग देख लें। इसकी भी शादी नहीं होनी चाहिए, जैसे मेरी नहीं हुई है। अब किसी से मेरी मुलाकात नहीं होगी। उसके बाद बगल में रखे ग्लेंडर मशीन उठा युवक खुद का गले पर चला देता है, इसमें बाद खून निकलने लगता है और वह बिस्तर पर लेट जाता है।
विज्ञापन

पुरन्दरपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। सूचना पाकर परिजन हैदराबाद के लिए रवाना हो गए है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर है। उसे हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें