फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आश्वासन के बाद भी नहीं मिली मदद, सौंपा पत्रक

Sat, 08 Mar 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा विकास खंड के नरकटहा निवासी निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव धर्मात्मा की आत्महत्या मामले में शुक्रवार को उनकी पत्नी अंजली निषाद ने सपा नेता और जेठ के साथ डीएम को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

अंजली ने कहा कि उनके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला विधायक की गाड़ी चला रहा है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही है।
आश्वासन मिला था कि नौकरी, पट्टे पर जमीन और बेटी की परवरिश के लिए रुपये मिलेंगे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला। धर्मात्मा निषाद ने निषाद पार्टी के कुछ वरिष्ठों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने के बाद आत्महत्या की। मामले में एक समय विपक्षी पार्टियों ने परिवार से हमदर्दी दिखाकर न्याय दिलाने की बात भी कही, लेकिन अभी तक मामला सिर्फ मुकदमा लिखे जाने तक सीमित है।
विज्ञापन

अंजली ने कहा कि अंतिम संस्कार के पहले न्याय का आश्वासन झूठा साबित हो रहा है। मामले में राजा निषाद ने उनके परिवार से मिलकर न्याय का आश्वासन और संघर्ष करने की बात कही, लेकिन निषाद पार्टी के लोगों के इशारे पर उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें