फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीईटी परीक्षा को लेकर सुबह सात से शाम सात बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल और जाममुक्त संपन्न कराने के लिए रविवार को नगर में भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक नो-एंट्री लागू रहेगी। इस दौरान चार स्थानों पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीईटी की लिखित परीक्षा छह केंद्रों पर दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।
सिंदुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी के पास डायवर्जन रहेगा। इन मार्गों से भारी और व्यावसायिक वाहनों को नगर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं और रोडवेज बसों के संचालन पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें