फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भोर में फरेंदा में जमकर हुई झमाझम बारिश, शाम को शहर भीगा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज शहर में उमस और गर्मी से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में मौसम भी अठखेलियां कर रहा है। बीते 24 घंटे में फरेंदा क्षेत्र में रविवार की सुबह में मेघ गर्जन व आकाशीय बिजली गिरने के साथ झमाझम बारिश हुई तो वहीं महराजगंज शहर में लोग पूरे दिन गर्मी व उमस से परेशान रहे।
फरेंदा में रविवार की भोर में करीब 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिरी और पूरा कस्बा पानी-पानी हो गया। वहीं सोनौली व नौतनवा में तो बीते 36 घंटे में बारिश ही नहीं हुई और लोग गर्मी-उमस से परेशान रहे। लक्ष्मीपुर क्षेत्र में रविवार की शाम करीब पौने छह बजे हल्की फुहार पड़ी तो निचलौल क्षेत्र में देर शाम करीब पौने सात बजे झमाझम बारिश हुई। जबकि सिसवा में रविवार को दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

वहीं रविवार को महराजगंज शहर में लोगों को पूरे दिन गर्मी व उमस ने परेशान किया। रविवार की रात करीब आठ बजे तेज हवाओं संग हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन इससे गर्मी व उमस से लोगों को कोई राहत नहीं मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


सोमवार-मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मानसूनी द्रोणी का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई की ओर खिसकते हुए पूर्वी छोर वाराणसी, डाल्टनगंज एवं जमशेदपुर के रास्ते उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से सोमवार व मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे लोगों को उमस व गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें