फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दशहरा पर्व पर नारायणगढ़-काठमांडू मार्ग पर बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के प्रमुख पर्व दशहरा के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए नारायणगढ़-काठमांडू सड़क खंड पर बड़े मालवाहक वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। दशहरा के पीक सीजन में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट में मंगलवार को हुई विभिन्न संबंधित पक्षों की बैठक में नारायणगढ़-काठमांडू मार्ग पर ट्रेलर और अन्य बड़े मालवाहक वाहनों के संचालन को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया। यह प्रतिबंध 11 अक्तूबर को घटस्थापना से लेकर 25 अक्तूबर को पूर्णिमा तक प्रभावी रहेगा। नेपाल का सबसे बड़ा पर्व होने के कारण इस दौरान बड़ी संख्या में लोग काठमांडू घाटी से अपने गृह जिलों की ओर रवाना होते हैं।
पर्व के दौरान सड़क मार्गों पर यात्री वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में बड़े मालवाहक वाहनों के संचालन से होने वाले जाम और यातायात दबाव को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन का उद्देश्य पर्व के दौरान प्रमुख राजमार्गों पर यातायात का दबाव कम करना और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। प्रतिबंध की अवधि में यात्री वाहनों की आवाजाही को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएसपी चितवन रामेश्वर पॉडेल ने बताया कि पर्व के दौरान यात्रियों को असुविधा नहीं हो इसके लिए शासन ने नारायण घाट काठमांडू मार्ग पर बड़े वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाई गई है। फल सब्जी ईंधन सहित आवश्यक वस्तुओं पर रोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें