फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जार्डन मामले की सुनवाई टली, अब नौ अक्तूबर को होगी पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आव्रजन नियमों का उल्लंघन, धोखाधड़ी और चाइल्ड पोर्न वीडियोग्राफी जैसे संगीन मामले में तिहाड़ जेल में बंद जार्डन जोसेफ पीटर फिट्जपैटिक उर्फ लोगन मीलर के मामले की सुनवाई सोमवार को सीजेएम कोर्ट में नहीं हो सकी। मामले में अगली सुनवाई नौ अक्तूबर को सीजेएम महराजगंज के कोर्ट में होगी।
विज्ञापन

डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल आशुतोष पांडेय ने बताया कि सोमवार को सीजेएम कोर्ट के न्यायाधीश मुकेश यादव अवकाश पर थे। इस वजह से जार्डन को न तो वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया जा सका और न ही मामले की सुनवाई की जा सकी। अगली सुनवाई की तारीख नौ अक्टूबर को सीजेएम कोर्ट में होना तय किया गया है। महराजगंज में जार्डन ब्राउन से जुड़े मामले में विधिक सेवा प्राधिकरण के डिफेंस काउंसिल आशुतोष पांडेय पैरवी कर रहे हैं।
जार्डन को 11 जुलाई को सोनौली बॉर्डर से एसएसबी की 22वीं वाहिनी ने पकड़ा था। उसके खिलाफ आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ब्रिटिश दूतावास ने जार्डन की नागरिकता की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन

उसका पूरा नाम जार्डन जोसेफ पीटर फिट्जपैटिक उर्फ लोगन मीलर है और वह मूल रूप से यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का निवासी है। 12 अगस्त को एससी/एसटी कोर्ट ने जार्डन की जमानत याचिका को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बताते हुए खारिज कर दिया था। पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें