फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नवजात को कुत्ता दबोचा, फिर भी नहीं चेत रहे अस्पताल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात को कुत्ता दबोचा, फिर भी नहीं चेत रहे अस्पताल कर्मी
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी गेट के पास मिला कुत्ता, किसी कर्मी ने उसे हटाने की कोशिश ही नहीं की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पिछले दिनों महिला अस्पताल में नवजात को कुत्ता दबोच कर ले जा रहा था। इसके बाद आनन- फानन कार्रवाई की गई। इस प्रकरण में अभी नतीजा कुछ नहीं निकला। जांच की बात कर अधिकारी अपना अपना पल्ला झाड़ लिए हैं। इसके बाद बुधवार को जिला अस्पताल में ओपीडी गेट के पास कुत्ता बैठा हुआ मिला। वह आराम से परिसर में सोया हुआ था, लोग उसके करीब से गुजरे रहे थे। हैरत की बात है कि अस्पताल के कर्मी उसे देखकर चले जा रहे थे। बीते दिनों हुई घटना के बावजूद अस्पताल प्रशासन सबक नहीं ले रहा है। लिहाजा कर्मियों की लापरवाही बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार, विगत 25 नवंबर को महिला अस्पताल में शौचालय के पास कूड़ेदान में नवजात का शव पड़ा था। उसे कुत्ता दबोचकर ले जा रहा था। एक कर्मी की नजर पड़ी तो वह नवजात को छोड़कर चला गया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन कर्मियों पर कार्रवाई शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे के जरिए नवजात को लाने वाले के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई। लेकिन, सीसीटीवी फुटेज में कुछ खास नहीं दिखा।
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। पुलिस केस दर्ज कर खामोश हो गई है। अस्पताल प्रशासन भी पुलिस द्वारा जांच की बात कर शांत है। घटना हुए पांच दिन हो गए, लेकिन इसका पता नहीं चला सका कि नवजात को किसने, कब महिला अस्पताल में पहुंचा दिया। इसके बारे में कुछ सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। महिला अस्पताल में पीछे से प्रवेश बंद है।
सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के लिए निर्देश किया गया है। उधर, बुधवार को जिला अस्पताल में कर्मियों की लापरवाही का नमूना दिखा। सुबह करीब 11:30 बजे कुत्ता अस्पताल परिसर में बैठा रहा। लेकिन, कोई कर्मी उसे हटाने की जहमत नहीं उठाई। शास्त्री नगर के उपेंद्र ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कर्मियों को सचेत रहना चाहिए, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। राजीव नगर के राजेंद्र संजीव कश्यप ने बताया कि कुत्ता नवजात को दबोचकर ले जा रहा था, इसके बाद तो अस्पताल के कर्मियों को चौकन्ना रहना चाहिए। अस्पताल में कुत्ते जहां तहां दिखेंगे तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। इस पर अस्पताल प्रशासन को सचेत रहने की जरूरत है।
---
अस्पताल में कर्मियों को सचेत रहने के लिए निर्देशित किया गया है। अगर कहीं लापरवाही हो रही है तो कार्रवाई की जाएगी। नवजात वाले मामले में केस दर्ज है। पुलिस जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. एके द्विवेदी, प्रभारी सीएमएस
---
महिला अस्पताल में नवजात को कुत्ता दबोचकर ले जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है।
रवि कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें