फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी उन्मूलन के लिए सरकार चला रही लोक कल्याणकारी योजनाएं--पंकज 17-27-27

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबी उन्मूलन के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं: पंकज
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर/नौतनवां (महराजगंज )। सरकार की ओर से कई लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। इसमें स्वस्थ्य सेवाएं काफी महत्वपूर्ण हैं। स्वास्थ्य के प्रति हम सभी को सजग रहना चाहिए। समाज का हर व्यक्ति जब स्वस्थ होगा, तभी देश में खुशहाली आएगी।
ये बातें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लक्ष्मीपुर व नौतनवां में शनिवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले के उद्घाटन के दौरान कहीं। मेले में कई विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिए। नौतनवां में 713, लक्ष्मीपुर में 672 लोगों ने इलाज कराया। आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम पर विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेला के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रति जागरुकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। नौतनवां के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उससे लाभान्वित करने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बीडीओ योगेंद्र राम त्रिपाठी, रामकृपाल, खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र, सीडीपीओ अनुराग त्रिपाठी, किरन, सुधीर कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी, डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, समीर त्रिपाठी, हरिकेश चंद पाठक, दीपक शर्मा, सोभावती, मंजू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें