स्वास्थ्य सुविधा व्यक्ति की सबसे बड़ी जरूरत : विधायक
फरेंदा (महराजगंज )। स्वास्थ्य मेले का आयोजन शुक्रवार को फरेंदा व धानी ब्लॉक परिसर में हुआ। जिसमें दूर दराज से पहुंचे लोगों के सेहत की जांच करते हुए उनमें दवा का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ विधायक वीरेंद्र चौधरी ने फीता काटकर किया। फरेंदा स्वास्थ्य मेले में कुल 923 व धानी में 783 लोगों के सेहत की जांच की गई। अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कुल 24 काउंटर लगाए गए थे जिसमें टीकाकरण, महिला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, नाक-कान-गला, चर्म रोग, हड्डी रोग, पैथोलॉजी, एक्सरे, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, टीवी, कोविड हेल्प डेस्क, मातृत्व टीकाकरण सहित बाल पोषाहार विभाग का काउंटर लगाया गया। विधायक द्वारा 10 युवाओं में खेल किट व 10 बच्चों में पोषण किट के साथ दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है, लोगों को खान-पान पर ध्यान देते हुए शिक्षा पर जोर देना चाहिए। इस दौरान एसीएमओ डीपीओ डीसी त्रिपाठी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ राकेश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अंजनी सिंह, रामसरन गुप्ता, लालजी त्रिपाठी, रामनयन वर्मा, डॉ सीबी पांडेय, डॉ अरविंद पांडेय, डॉ नेहा द्विवेदी, बबिता शर्मा, केशव शुक्ला, प्रीती त्रिपाठी, प्रमिला यादव आदि रहे। वहीं धानी ब्लॉक परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 783 लोगों में जांच व दवा का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. प्रकाश चंद चौधरी, डॉ. संजय मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, जिला पंचायत प्रतिनिधि राहुल शर्मा, प्रभारी सीडीपीओ रीता त्रिपाठी, एडीओ पंचायत हरीशचंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।