फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में कुल 1388 मरीजों का किया गया इलाज
विज्ञापन

बारिश के कारण कुल मरीजों की संख्या रही कम
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। हालांकि बारिश के कारण मरीजों की संख्या कम रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर जरूरी दवाएं दी। इस दौरान रविवार को जिले भर में 1388 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में चिकित्साधिकारी डॉ. सीबी पांडेय व फाॅर्मासिस्ट दिनेश चौधरी ने 34 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी। दोपहर 12 बजे डाॅ. सीबी पांडेय मरीजों का इलाज करते मिले। उन्होंने शुगर के मरीज मोतीचंद्र की जांच कर दवा दी। साथ ही ब्लड प्रेशर की मरीज बुना देवी (65) की जांच के बाद दवा दी और परहेज के बारे में बताया।
विज्ञापन

साथ ही तीन वर्षीय शिवानी, खुशी व विकास को बुखार की समस्या मिलने पर जांच कर दवा दी गई। गैस्ट्रो के मरीज संगीता को खून की उल्टी हो रही थी। उनको सीएचसी बनकटी रेफर किया गया। कुल 34 मरीज आए।
वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में डॉ. मुकेश गुप्ता व फार्मासिस्ट अरून चतुर्वेदी ने मरीजों को दवा दी। दोपहर एक बजे कमर दर्द से पीड़ित (50) बलिराम और बुखार, उल्टी व दस्त से पीड़ित उर्मिला को दवा के साथ उचित परामर्श दिया। मोहम्मद इब्राहिम को त्वचा संबंधी परेशानी लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पर कान का ड्राप उपलब्ध नहीं है। कुल 31 मरीजों का इलाज किया गया।
पीएचसी लेजार महदेवा में कुल 32 मरीज पहुंचे। डॉक्टर दुर्विजय व फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह ने उपचार कर दवांए। डॉक्टर ने बताया कि त्वचा व बुखार खांसी के मरीज अधिकतर आ रहे है।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा नगर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में पहुंचे सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. मंजुला शुक्ला ने बताया कि संतु गौड़ पेट दर्द, मनीषा पांडेय चोटिल, सूरज वर्मा पैर में घाव, रीना देवी गठिया में दर्द, बबलू सर्दी-जुकाम समेत अन्य मरीज अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित थे। सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाइयां दी गईं। इस दौरान डॉ. मंजुला शुक्ला, फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी, एलटी सौरभ पांडेय, वार्ड ब्वॉय दिलीप पांडेय, एएनएम रीना भारती, स्वीपर शंकर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन
सभी पीएचसी में कुल 1388 मरीजों की जांच की गई। इसमें 627 पुरुष, 695 महिला और 66 बच्चों की जांच की गई। मरीजों को दवा देने के साथ ही उचित परामर्श दिया गया।

- केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें