फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी में निजी मेडिकल स्टोर संचालन पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में निजी मेडिकल स्टोर के संचालन की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। 22 अगस्त को अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर सीएचसी में चल रहा था निजी मेडिकल स्टोर, कार्रवाई के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएचसी धानी परिसर में नियमों को ताक पर रखकर निजी मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा था, जो सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए निर्धारित नियमों का उल्लंघन है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। साथ ही, ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रकाश चंद चौधरी, डॉ. राकेश कुमार यादव, फार्मासिस्ट सत्य प्रकाश मिश्रा, एसटीएलएस आशुतोष त्रिपाठी और बीसीपीएम कालिंदी देवी के अगस्त माह के वेतन को रोकने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने इन सभी कर्मचारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें