फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर साइकिल रैली निकालकर किया जागरूक

विज्ञापन
केएमसी से विश्व फ़िज़ियोथेरेपी दिवस पर साइकिल रैली निकानती छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर नव्या इंडिया फाउंडेशन, केएमसी फिजियोथेरेपी व पुनर्वास विभाग के तत्वावधान में फिट भारत आंदोलन को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को साइकिल रैली निकाली गई। उपजिलाधिकारी दिनेश मिश्रा ने केएमसी अस्पताल के सामने हाईवे पर हरी झंडी व मशाल जलाकर रैली को रवाना किया। सोनोलॉजिस्ट डाॅ. अशोक ने फिट भारत आंदोलन का नेतृत्व किया। पांच सौ साइकिल सवार युवा स्वास्थ्य जागरूकता के नारों के साथ आगे बढ़े। यह रैली केएमसी से सक्सेना चौक होते हुए स्टेडियम तक पहुंची। स्टेडियम में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के व्यायाम व फिजियोथेरेपी की।
विज्ञापन

रास्ते में साइकिल सवार मेडिकल के छात्र-छात्राएं व चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ ने नारे लगाए। नारों में “फिजियोथेरेपी अपनाएं, जोड़ों का दर्द भगाए “ विश्व फिजियोथेरेपी का नारा है। सबको स्वस्थ बनाना है “नव्या फाउंडेशन ने लिया है प्रण, करेंगे घर-घर को स्वस्थ व सुखमय” इस तरह के कई नारों से वातावरण गूंज उठा।
उप जिलाधिकारी दिनेश मिश्रा ने कहा कि नव्या इंडिया फाउंडेशन के तरफ से बहुत अच्छा पहल है। पुनर्वास विषय आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ अपर जिला अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने किया। संयोजक डाॅ. धनंजय कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में गर्दन, कमर, पीठ, घुटने का दर्द से बहुत से लोग परेशान हैं। जीतू मेघवाल ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान दिनेश कुशवाहा, नर्सिंग कालेज की प्राचार्य भानुप्रिया, मंदीप, राजकुमार, मरियम, रेणू, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें