फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती ः केशव पहलवान से धरमवीर चित

Sat, 16 Jan 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पैसिया से सटे स्थित बेलवा कर्बला में शुक्रवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। प्रदेश स्तर के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। रोमांचक मुकाबले में बिहार के धरमवीर को महराजगंज के केशव दास ने आसमान दिखाया।
विज्ञापन


दंगल सुबह 10 बजे शुरू हुआ। सलमान पठान गाजीपुर ने गुड्डू अचलगढ़ को हराया। इसके बाद कानपुर के ने बिहार के वीरा को आसान सी पटखनी दी। शमशुद्दीन गाजीपुर ने मध्य प्रदेश के पहलवान संजय को चित किया। अयोध्या के काशीदास ने राजदेव इलाहाबाद को हराया।

राजेश पैसिया ने सुनील बनारस को पटखनी दी। शैलेश यादव महराजगंज ने अजय इलाहाबाद को आसमान दिखाया। जितेंद्र महराजगंज ने आनंद इलाहबाद को हराया। गणेश समरधीरा ने रवि बस्ती को पराजित किया। संदीप गाजीपुर ने व्ययेंद्र कानपुर को हराया। राममिलन पैसिया  ने छोटेलाल कानपुर को चित किया।
विज्ञापन


पप्पू गाजीपुर ने अजय पहलवान मध्यप्रदेश को पराजित किया। अंत में बिहार के धरमवीर और बाबा केशवदास अयोध्या के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। दोनों पहलवान करीब 12 मिनट सारे दांव पेच आजमाते रहे । अंत में बाबा केशवदास ने धरमवीर को चित कर दिया।
विज्ञापन


कुश्ती दंगल का समापन शनिवार को होगा। राजेश यादव, मुबारक खान, सुल्तान कमर, वीरेंद्र यादव, दूधनाथ प्रधान, राकेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें