फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यालय परिसर में कार्यक्रम होने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

Wed, 10 Jul 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर रविवार की शाम को मुंडन संस्कार का प्रीति भोज कार्यक्रम हो रहा था। मंगलवार को मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


मामला यह है कि रविवार शाम को सिंदुरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम परिसर में ग्राम सभा निवासी व्यक्ति के यहां मुंडन संस्कार का भोज का कार्यक्रम चल रहा था। तभी निचलौल से महराजगंज की तरफ जा रहे जिलाधिकारी की नजर विद्यालय परिसर के बाहर लगे गेट और अंदर लगाये गये पंडाल पर पड़ी।

उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी तो पता चला गांव में एक व्यक्ति के यहां मुंडन संस्कार है उसी का शाम को प्रीति भोज का कार्यक्रम है। मामले में बीईओ मिठौरा शिव कुमार ने प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया था। मामले में तथ्यों को रोड़-मरोड़कर पेश करने पर बीएसए श्रवण कुमार ने प्रधानाध्यापिका सुषमा को मंगलवार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें