फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समपार फाटक बंद किए जाने के मसले पर नहीं बनी बात

Sat, 08 Sep 2018 12:47 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
समपार फाटक बंद किए जाने के मसले पर नहीं बनी बात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठीभार (महराजगंज)। ग्राम सबया के चिरैयाकोट में समपार फाटक 28 सी को रेलवे प्रशासन की तरफ से बंद किए जाने के निर्देश को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। शुक्रवार को अधिकारी गांव पहुंचे और समपार फाटक बंद किए जाने के संबंध में बात की। बैठक में अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन


 शुक्रवार को एडीएम व एसडीएम निचलौल सबया के चिरैयाकोट स्थित 28 सी समपार फाटक पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समपार फाटक को बंद किए जाने के संबंध में बात की। बैठक में समस्या का समाधान नहीं निकल सका। पूर्व प्रधान रामअवध चौरासिया ने कहा कि समपार फाटक बंद होने से किसानों की लगभग 22 सौ एकड़ खेती प्रभावित होगी। वही आसपास के गांव संडा, गजौली, चमकौली व भरगाही गांव का मुख्य मार्ग बंद हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें