सिसवा बाजार। सिसवा क्षेत्र के ग्राम सभा गंगौली निवासी लोक गायक वीरसेन चौहान शनिवार को थाईलैंड के लिए रवाना हुए। वह बैंकॉक स्थित खोंग सी, खोंग लुवांग नाखा दुर्गा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति देंगे।
चौहान ने बताया कि चैनल पर ‘फोक भारत’ जीतने के बाद उन्हें पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक सूरज शाही और कुंदन सिंह हैं। उत्तम मिश्रा की म्यूजिशियन टीम भी साथ गई है।