फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंध्र प्रदेश कमाने गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र ग्राम जंगल बड़हरा (टोला चौरी) निवासी 22 वर्षीय सिकंदर चौधरी की आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में रविवार की रात मौत हो गई। युवक की शादी अभी पांच माह पहले घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम चौमुखा कुर्मी टोला पर हुई थी। वह तीन महीना पहले बाहर कमाने गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिकंदर तीन महीना पहले विजयवाड़ा में जाकर कारपेंटर का कार्य कर रहा था। रविवार की रात वह कमरे में सोया था, तभी उसकी तबीयत खराब हो गई। साथ रहने वाले कुछ लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिकंदर का शव विजयवाड़ा से गांव लाया जा रहा है।
मृतक के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। मृतक दो भाई व एक बहन में मझला था। बहन छाया सबसे बड़ी है। उसकी शादी हो चुकी है। छोटा भाई सूरज है, जो घर ही रहता है। सिकंदर चौधरी अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। अपने परिवार और दांपत्य जीवन को सही ढंग से चलाने के लिए उसने बाहर जाकर कमाने का फैसला लिया था। उसकी अचानक मौत की खबर मिलने से परिवार में मातम छा गया है। मां गिरजा देवी व पत्नी प्रीती सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें