फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी से कहासुनी के बाद कर ली आत्महत्या

Thu, 17 Apr 2025 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में बुधवार की देर रात पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह घर के बगल में कटहल के पेड़ से उसका फंदे पर लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार निवासी रामकरन चौहान पुत्र मुसई चौहान (33) की बुधवार की शाम पत्नी गुड़िया से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रामकरन घर से निकल गया। काफी देर बाद जब घर नहीं लौटा तो उसका भाई उसे खोजने के लिए निकला। घर के दक्षिण 50 मीटर की दूरी पर कटहल के पेड़ से गमछे से लटका शव मिला।
मृतक के बड़े भाई संदीप चौहान ने इस घटना की सूचना परसामलिक पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर दिया है। इस घटना के बाद रामकरन चौहान के 10 वर्षीय पुत्र शिवम चौहान व पुत्री खुशी चौहान (12) व पत्नी गुड़िया चौहान का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने इस मामले में विधिक कार्रवाई होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें