निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शराब पीने के लिए पति को पैसे नहीं दी तो आरोपी ने उसका सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद मौके से भाग निकला।
लोगों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने घायल पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर ली। थाना क्षेत्र के बढ़या निवासी पीड़िता सरिता यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति शराब पीने का आदि है। शराब के नशे में प्रताड़ित करता है।
चार जुलाई को पति ने शराब पीने के लिए उनसे रकम मांगा। रकम देने से इनकार करने पर पति ने मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति अंबरिश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद