भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध नकदी लेन-देन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेपाल के मोरंग जिले में रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई हुई। सशस्त्र पुलिस बल ने रतुवामाई नगरपालिका वार्ड नंबर 2 के घररू चौक क्षेत्र से 20 लाख भारतीय रुपये बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सीमा सुरक्षा को लेकर चल रही सघन चेकिंग के दौरान की गई।
जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में स्थित बरडांगा बॉर्डर आउट पोस्ट (बीपीओ) और डोरिया बीपीओ की संयुक्त टीम नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान भारत की ओर से नेपाल आ रहे दो लोग मोटरसाइकिल पर संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिए।