फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नोएडा को हराकर हरियाणा की टीम बनी कबड्डी चैंपियन

विज्ञापन
बनवाटारी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
अड्डा बाजार। बनवाटरी में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार की शाम नोएडा को हराकर हरियाणा की टीम इस प्रतियोगिता की चैंपियन बन गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयोजक समिति के अध्यक्ष ने बताया कि फाइनल मुकाबले के कारण प्रतियोगिता स्थल पर दर्शकों की भीड़ लगी थी। दर्शक खिलाड़ियों को उत्साहित कर रहे थे। बुधवार को फाइनल मुकाबला हरियाणा और नोएडा टीम के बीच हुआ। हरियाणा की टीम 25 अंक के मुकाबले विपक्षी नोएडा की टीम 19 अंक ही बना सकी। और इस तरह हरियाणा टीम छह अंक से फाइनल मैच जीतकर विजेता बन गई।
चैंपियन टीम हरियाणा को पूर्व प्रधान हरिनंदन उपाध्याय ने 12151 रुपये देकर सम्मानित किया। द्वितीय पुरस्कार नोएडा टीम को आरके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हिदायतुल्लाह ने 7,151 रुपये, तृतीय पुरस्कार 5,151 रुपये, संतोष पाण्डेय ने सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष नजरे आलम, इशहाक अहमद, मनोज यादव, संतोष मिश्र, अनुराग मिश्र, अमन मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें