फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश शाही ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश निर्विरोध मंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश शाही ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश निर्विरोध मंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

पनियरा/मुजुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पनियरा ब्लॉक का निर्वाचन कंपोजिट विद्यालय पनियरा में सोमवार को हुआ। संगठन से जुड़े सभी शिक्षक निर्वाचन में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र, पर्यवेक्षक जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह की देख रेख में चुनाव शुरू किया गया।
11 बजे निर्वाचन के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन पत्र दाखिला शुरू हुआ और निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए हरीश शाही और मंत्री पद के लिए सिर्फ एक नामांकन राजेश यादव द्वारा दाखिल किया गया। पनियरा ब्लॉक के अध्यक्ष पद के हरीश शाही और मंत्री पद के लिए राजेश यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यसमिति में ईश्वर देव यादव, राम अधीन प्रसाद, लालता प्रसाद मौर्य, इकबाल अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसुंदर गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रजापति, फूलचंद यादव, बनारसी प्रसाद, अयूब अंसारी, महिला उपाध्यक्ष अनिता दूबे, संयुक्त मंत्री दिनेश कुमार सिंह, संगठन मंत्री राजेश कुमार यादव, गिरधारी, दुर्गेश त्रिपाठी, छेदी प्रसाद वर्मा, विमू सिंह, प्रचार मंत्री पवन कुमार वर्मा, अरविंद पांडेय,सुनील कुमार, सावित्री गुप्ता, आरती देवी को बनाया है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, लेखाकार रामगनेश चौरसिया, ऑडिटर ज्ञानूर सिंह का निर्वाचन निर्विरोध किया गया। इस अवसर पर सूर्यनाथ यादव, गुलाब सिंह, अरविंद गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार पाठक, मनोज वर्मा, जगत प्रसाद, विजय यादव, प्रद्युम्न कुमार सिंह, आनंद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें