क्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में हरिद्वार ए टीम ओवरऑल चैंपियन
नवोदय विद्यालय समिति की क्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मानित
महराजगंज। नवोदय विद्यालय समिति की दो दिवसीय क्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए हरिद्वार ए टीम के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। आगरा बी टीम के खिलाड़ियों ने दूसरा व वाराणसी ए की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समापन के दौरान पुरस्कृत किया गया।
स्टेडियम में चल रहे क्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन के दौरान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि खेल से जुड़ खिलाड़ी स्वयं, परिवार, जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि जो खिलाड़ी असफल हुए हैं, वे सफल खिलाड़ियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। अध्यक्षता कर रहे नवोदय विद्यालय के सहायक आयुक्त जनार्दन उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्राप्त सफलता खिलाड़ियों की मेहनत का परिचायक है।
प्राचार्य राकेश कुमार राय ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संचालन हरिवंश चौरसिया ने किया। इस दौरान प्रदीप शर्मा, अमिताभ सिंह, धैया वर्मा, सुरेंद्र, विकास, ओपी यादव आदि मौजूद रहे।
-----------
सब जूनियर में इन खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
एकल बालक वर्ग- लखनऊ बी के शुभम ने वाराणसी ए के सूर्यांश को 30-25 से हराया
एकल बालिका वर्ग- हरिद्वार ए की प्रेरणा ने आरुषी को 30-14 से हराया
युगल बालक वर्ग- हरिद्वार ए के आशीष व नमन ने वाराणसी के सूर्यांश व अभिज्ञान को 30-18 से हराया
युगल बालिका वर्ग- हरिद्वार ए की प्रेरणा व आरुषी ने इशिका व स्वाती को 30-19 से हराया
----------
जूनियर वर्ग में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
एकल बालक- वाराणसी ए के जुबेर ने नीतेश को 30-25 से हराया
एकल बालिका- आगरा बी की पलक ने हरिद्वार ए की दिया को 30-27 से हराया
युगल बालक वर्ग- वाराणसी ए के जुबेर व नीतेश ने हरिद्वार ए के कार्तिक व उज्ज्वल को 30-27 से हराया
युगल बालिका वर्ग- हरिद्वार ए की दिया व अंशिका ने वाराणसी बी की अर्चना व श्रेया को 30-18 से हराया
--------
सीनियर वर्ग में इन्होंने जीते अपने मुकाबले
एकल बालक- आगरा बी के विशाल ने परम को 30-24 से हराया
एकल बालिका- आगरा बी की गौरिका ने हरिद्वार ए की तन्नु को 30-23 से हराया
युगल बालक- आगरा बी के परम व गौरवान्वित ने हरिद्वार ए के देवराज व अरुन को 30-29 से हराया
युगल बालिका- आगरा बी की रुबी व गौरिका ने हरिद्वार ए की पलक व तन्नु को 30-18 से हराया